Cockroach Janta Party
1: Cockroach Janata Party: बैन लगने पर Yogendra Yadav बोले, \’ये गंभीर बदलाव की शुरुआत हो सकता है\’ | BBC
चीफ़ जस्टिस ऑफ़ इंडिया के एक बयान के बाद सोशल मीडिया पर \’कॉकरोच जनता पार्टी\’ नाम का एक अकाउंट शुरू हुआ. इस अकाउंट पर महज़ कुछ ही दिनों में करोड़ो लोगो जुड़े. हालांकि ये कोई राजनीतिक दल नहीं है. ये देश की राजनीतिक परिस्थिति पर व्यंग्य के तौर पर बना है. \’भारत जोड़ो अभियान\’ के राष्ट्रीय संयोजक योगेंद्र यादव से बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के संवाददाता दिलनवाज़ पाशा ने ख़ास बातचीत की है और ये जानने की कोशिश की है कि ये कॉकरोच जनता पार्टी क्या सिर्फ़ एक व्यंग्य है या इसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए.
वीडियो: अरीबा अंसारी
Credit: BBC News Hindi
2: CJP को विदेशी मीडिया ने कितना गंभीरता से लिया? (BBC Hindi)
सोशल मीडिया पर बनी कॉकरोच पार्टी की चर्चा भारत में आम लोगों की बातचीत में भी शुरू हो गई है. यहां तक कि अंतरराष्ट्रीय मीडिया में भी इस पर अच्छी ख़ासी चर्चा हो रही है. ब्रिटिश वेबसाइट द गार्डियन से लेकर अल जज़ीरा और खलीज टाइम्स, इस पैरडी पार्टी को कितनी गंभीरता से देख रही हैं, जानिए इस रिपोर्ट में.
Credit: BBC News Hindi

